May 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 मार्च 2024। प्रदेश की भाजपा सरकार ने संविदाकर्मियों को बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें नियमित करने की स्वीकृति जारी कर दी है। राजधानी से प्राप्त सूचना के अनुसार मनरेगा में कार्यरत 4966 कार्मिकों को अब नियमित कर दिया जाएगा। बता देवें लंबे समय से मनरेगा के संविदाकर्मियों द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर संघर्ष किया जा रहा था। गत सरकार द्वारा इन्हें प्रतीक्षा में रखा गया वहीं अब भजनलाल सरकार ने उन्हें नियमित करने का बड़ा फैसला लिया है।