






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2022। गांव टेऊ की राजकीय उच्च प्राथमिक बालिका विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्न्त कर दिया गया है। विधायक गिरधारीलाल महिया जानकारी देते हुए बताया कि टेऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित राबाप्रावि को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करवाने की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहें थे। इस पर विभाग द्वारा राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए गए। शिक्षा विभाग ने आज ये आदेश जारी करते हुए यहां नवीन पदों का सृजन भी कर दिया है। विद्यालय क्रमोन्नत करवाने पर टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया सहित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट किया है।



