May 20, 2026
NEWS

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2021। लंबे इंतजार के बाद ही सही पर अब नेशनल डिफेंस एकेडमी के दरवाजे देश की बेटियों के लिए खुल गए है। बेटियों के साथ न्याय करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने लड़कियों के लिए सेना में भर्ती के रास्ते खोल दिए गए है। कोर्ट ने कहा कि सेना को महिलाओं के प्रति रवैया बदलना चाहिए। सेना में स्थायी कमीशन के सेना अध्यक्ष बनने की हकदार भी महिलाएं होगी। अब एनडीए भर्ती परीक्षा के लिए यूपीएचसी संशोधित अधिसूचना जारी करेगी व परीक्षा तिथि भी 14 नवम्बर से आगे बढ़ सकती है। याचिकाकर्ता 6वीं की छात्रा संस्कृति मोरे सहित बालिकाओं ने फैसले का स्वागत किया। मोरे ने कहा आर्मी में जाने का मेरा सपना अब पूरा हो सकता है।