May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। श्रीडूंगरगढ़ में महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें चार युवतियों ने बाजी मारी है और प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर लड़कियां ही रही। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को “नशा न करेंगे ना करने देंगे” विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में 84 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय की बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा प्रीति सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा दूसरे स्थान पर भारती निकेतन महाविद्यालय की छात्रा विद्या शर्मा रही। राजकीय कन्या महाविद्यालय की छात्रा आरती कस्वां तथा श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय की छात्रा पूनम ओझा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। श्रीडूंगरगढ़ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या आभा ओझा ने बताया कि निर्णायक मंडल में सुनील दत्त व्यास, डॉ. रामकृष्ण शर्मा, डॉ. आंनद नारायण पुरोहित शामिल रहें। महाविद्यालय में मंगलवार को महिला दिवस पर आयोजित विचार अभिव्यक्ति कार्यक्रम में विद्यार्थी पूजा व्यास, सोनू कंवर व जितेन्द्र ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सुनील दत्त व्यास, डॉ. रमेश पुरी, अमित तंवर, राजश्री स्वामी ने महिलाओं की वर्तमान दशा पर विचार व्यक्त किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में आयोजित महिला दिवस कार्यक्रम में महिलाओं की वर्तमान दशा पर विचार व्यक्त किए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बनाए गए पोस्टर।