May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2022। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले के स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर योग सत्र आयोजित करवाने के लिए बीकानेर के सभी 53 केन्द्रो पर योग शिक्षकों की नियुक्ति की मांग मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएल मीणा से योग समिति के प्रदेश संरक्षक ओम कालवा व प्रदेश सलाहकार बीकानेर भूवनेश पुरोहित ने की। कालवा ने बताया कि राजस्थान सरकार (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान) के पत्र क्रमांक F-42(5)NHM/H&WC 2020-21/ 395 दिनांक- 08/09/2020 के अनुसार आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कल्याण केंद्रों पर योग सत्र पिछले दो सालों से लगातार प्रदेश के अन्य जिलों में आयोजित हो रहे हैं। जिसमें अधिकांश केंद्रों पर नियुक्ति प्रक्रिया नही होने की वजह से योग शिक्षक पद रिक्त पड़े हैं। जिससे स्वास्थ्य केन्द्रों पर आने वाले मरीजों को योग के प्रति जागरूक करने एवं सेहत पर होने वाले प्रभावों के बारे में नियमित रूप से जानकारी दी जा सके। कोरोना काल के कारण प्रभावित हुए योग शिक्षकों व प्रशिक्षकों को तत्काल रोजगार और आर्थिक सहायता प्रदान हो सके। इस पर मीणा ने शीघ्र कार्रवाई करने की बात कही।