May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। ग्राम पंचायत बाडेला में आयोजित प्रशासन गांवो के संग अभियान में आज पट्टों का शतक बना और पूरे 100 पट्टे बनाए गए। उपखंड प्रशासन के प्रयासों से बने पट्टों का वितरण प्रधान पति केसराराम गोदारा व उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी ने किया। गोदारा ने ग्रामीणों को बधाई दी। इस दौरान तहसीलदार तेजपाल गोठवाल, विकास अधिकारी रामचंद्र सहित सभी विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गोदारा से गांव में ट्रांसमीटर नहीं होने की शिकायत की तो गोदारा ने विभाग को निर्देश देकर ट्रांसमीटर लगवाया। शिविर में पालनहार पेंशन सहित अनेक कार्य हुए। सरपंच पूसी देवी के प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी ने कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा सहित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
सिंधी पार्क में शिविर का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन शहरों संग शिविर में वार्ड 15 के सिंधी पार्क में पालनहार पेंशन के पात्र चुने गए। शिविर में कचरा पात्र व कपड़े के थैले बांटे गए। वार्ड पार्षद विक्रम सिंह ने शिविर प्रभारी को ज्ञापन देकर वार्ड में जर्जर बिजली पोलों को तुरन्त बदलने की मांग की। विक्रम ने बताया कि वार्ड निवासी मदन जाखड़, मदन नाई, हुकम कड़वासरा, जयचंद कायल, काजी मोहल्ले में जर्जर पोल बदलने की तुरन्त आवश्यकता है। तहसील के पास वाली रोड पर नए पोल लगे है तथा उन पर तार शिफ्ट करने तथा देवकरण शर्मा के घर के आगे लटकते तार को दूर करवाने की मांग की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 15 में आयोजित शिविर में पार्षद विक्रमसिंह ने उठाई वार्ड की समस्याएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में बने 100 आवासीय पट्टे, कांग्रेसी नेता केसराराम गोदारा ने दी ग्रामीणों को बधाई।