May 20, 2026
000000

बार संघ ने किया एडवोकेट पंवार का सम्मान, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बार संघ श्रीडूंगरगढ़ द्वारा ‘तीर्थंकर भगवान महावीर सम्मान-2025’ से सम्मानित एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार का सम्मान सोमवार को न्यायालय परिसर में किया गया। समारोह में शामिल हुए अपर जिला न्यायाधीश जयपाल ज्याणी ने भगवान महावीर का अनुसरण करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष कुमार ने सभी वकीलों से आमजन के हितार्थ कार्यों को प्रमुखता देने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि एडवोकेट की उपलब्धि संघ की साझा है और सभी वकील गौरव का अनुभव कर रहें है। एडवोकेट पंवार ने सभी का आभार जताया। समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंह, लेखराम गोदारा, मोहन सोनी, पूनमचंद मारु, ललित मारू, राधेश्याम दर्जी, अनिल धायल, कृष्णगोपाल पारीक, मांगीलाल नैन, बजरंग ज्याणी, केके पुरोहित, साजिद खान, रामलाल नायक, रणवीर सिंह, सोहन नाथ, ओमप्रकाश बरोटिया, बृजलाल बरोटिया, महेन्द्र मोडसरा, जगदीश बाना, ओमप्रकाश मोहरा, सुनील माली, पंकज पंवार, अबरार अहमद, जितेंद्र स्वामी, रश्मि करनानी, श्रीकिशन पारीक, राजीव आत्रे, गणेश मेघवाल, सुशील सुथार, अजय दर्जी, सुखदेव व्यास, मदन स्वामी, बृजेश पारीक, मोहन्नाथ सिद्ध, रोहित पालीवाल सहित अनेक संघ सदस्य शामिल रहें। इस दौरान एडीजे कोर्ट के बद्री व्यास, पृथ्वीराज, राजेंद्र सैनी, जितेंद्र, चाँदराम मीणा, उपखंड कार्यालय से रेवंतसिंह, राजकुमार विश्नोई, प्रताप सिंह, कैलाश भादू, कोर्ट टाइपिस्ट मालचंद स्वामी, भगवानाराम नैन, सीताराम जाट भी समारोह में पहुंचे और सभी ने एडवोकेट पंवार को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बार संघ द्वारा एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार का फूलमाला, साफा व श्रीफल देकर सम्मान किया गया, पंवार ने जताया सभी का आभार।

संगठन में शक्ति है, विहिप ने जताया श्रीडूंगरगढ़वासियों का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रामनवमी के उपलक्ष में श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित विशाल धर्मयात्रा विषय पर रविवार शाम को विश्व हिंदू परिषद की समीक्षा बैठक सम्पन्न संपन्न हुई। बैठक में संगठन के सभी प्रमुख पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। सभी ने संगठन की शक्ति पर चर्चा करते हुए आत्मीयता के भाव से ही समाज का उत्थान होने की बात कही। सदस्यों ने यात्रा को सामूहिक एकता और धर्म के प्रति समाज की आस्था का प्रतीक बताया। संगठन सदस्यों ने यात्रा के सफल आयोजन पर विशेष रूप से श्रीडूंगरगढ़ वासियों का आभार जताया जिन्होंने बढ़चढ़ कर यात्रा में भाग लिया। पग-पग पर स्वागत करने वाले लोगों व मातृशक्ति का, सेवा देने वाले लोगों का आभार जताया। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं, यात्रा संयोजकों व समाजसेवियों के सहयोग की सराहना की व उनके योगदान का स्मरण किया। संगठन ने पुलिस प्रशासन, प्रशासनिक अधिकारियों, नगरपालिका के कर्मचारियों, सफाईकर्मियों सहित व्यापार मंडल के योगदान के लिए आभार जताया। विहिप के सहयोगी संगठन मातृशक्ति, बजरंग दल व दुर्गा वाहिनी सहित प्रत्येक युवा व सदस्यों का आभार जताया।