






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जनवरी 2024। विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद शांत नजर आ रही कांग्रेस में अब पुन: हलचल नजर आने लगी है। यहां 16 जनवरी को टिकाराम जूली को नेता प्रतिपक्ष बनाने के बाद जैसे ही गोविंदसिंह डोटासरा को पुन: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत किया गया वैसे ही कई महिनों से लंबित पड़ी कांग्रेस की जिला कार्यसमिति की घोषणा भी कर दी गई है। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने अपनी कार्यसमिति की घोषणा करते हुए संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल को एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मूंधडा को बनाया है व 15 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 30 सचिव, दो प्रवक्ता एवं दो सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए है। इनमें से क्षेत्र के कांग्रेसी नेता केशराराम गोदारा, श्रवणराम मदेरणा, रेखाराम कालवा को जिला उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मेघवाल सांवतसर, मूलाराम भादू, भगवाननाथ कलवाणियां, प्रेम भादू को जिला महासचिव, सोहनलाल महिया व हेतराम जाखड़ को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। विदित रहे कि इस कार्यसमिति में क्षेत्र के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा एवं यूथ कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम बाना दोनो गुटों के लोगों को शामिल किया गया है एवं दोनो को साधने के प्रयास किए गए है। इनके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मंगलाराम गोदारा, हरिराम बाना, प्रधान सावित्रीदेवी गोदारा, ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, मुकननाथ सिद्ध, अंजूदेवी पारख व चार जिला परिषद सदस्य भी पदने सदस्य के रूप में जिला कार्यसमिति में शामिल माने जाएगें।





