






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2023। इस बार कांग्रेस के विजय होने पर क्षेत्र में बिजली की समस्या को समाप्त कर दिया जाएगा। ये विश्वास आज कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा ने अपनी सभाओं में दिलवाया। गोदारा ने प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने का दावा करते हुए कहा कि गहलोत सरकार ने हमारे आग्रह पर खूब काम किए परंतु इस बार क्षेत्रवासी कांग्रेस को जितवा कर बनने वाली सरकार में अपना सीधा प्रतिनिधित्व लेकर विकास को गति दे सकेंगे। गोदारा ने जनता को सदैव साथ देने का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस पर पूरा भरोसा है और घर घर 7 गारंटी पहुंचा कर कांग्रेस जनहित में कार्य करेगी। गोदारा के साथ कांग्रेस के अनेक नेता शामिल रहें व उनका काफिला आज जोधासर, झंझेऊ, शेरूणा, नारसीसर, देराजसर, बादनूं, लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, बिदासरिया, मसूरी, साधासर, उत्तमामदेसर, मेऊसर, मेहरामसर, लालासर, बनिया एवं जयसिंहदेसर कलिया पहुंचे। अनेक स्थानों पर ट्रेक्टरों से रैलियां निकाली गई व सभाओं का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर गोदारा का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कहीं कहीं क्रेन व लोढर से भी फूल बरसाए गए। इस दौरान सभी कांग्रेसी नेताओं ने गोदारा के समर्थन में वोट मांगे और 22 तारीख को तेजा मंदिर से आयोजित होने वाले रोड शो में शामिल होने का न्यौता दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों व किसानों ने रैली व सभाओं में भाग लिया। देखें विशेष फोटो के साथ नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सभी सभाओं से लाइव प्रसारण-

झंझेऊ से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/oplml-_Km-/?mibextid=ZbWKwL
नारसीसर से देखें सभा का लाइव- https://fb.watch/opqwl6M-Qz/?mibextid=ZbWKwL
सेरूणा से देखें रैली व सभा का लाइव- https://fb.watch/opn0NzwZ6E/?mibextid=ZbWKwL
बादनू से देखें लिंक- 1- https://www.facebook.com/sridungargarhtime/videos/716363260395169/?mibextid=5k5fEy
बादनू से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opx8gRN8XN/?mibextid=5k5fEy
लालमदेसर छोटा से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव प्रसारण- https://fb.watch/opBOvtiXi-/?mibextid=CDWPTG
लालमदेसर बड़ा से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opFkHR71Zf/?mibextid=Nif5oz
मसूरी से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opHidP0Rde/?mibextid=ZbWKwL
साधासर से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opKDCVsKEB/?mibextid=ZbWKwL
उत्तामामदेसर से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opN6p7IDPq/
मेऊसर से देखें कांग्रेस की सभा का लाइव- https://fb.watch/opRzSEkdP2/
लालासर से देखें गोदारा की सभा का लाइव- https://fb.watch/opRI5SE3j7/
गांव बनिया से देखें पूरा लाइव- https://fb.watch/opTprHNlfw/



