May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2021। बेरोजगारों के लिए खुशखबरी है कि रेलवे में 10 वीं पास के लिए रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा क्योंकि रेलवे में 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 20 सितंबर से प्रारंभ हो गए है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल उत्तर रेलवे (RRC NR) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए बंपर वैकेंसी निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते है।
शैक्षिक योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र से आईटीआई पास सर्टिफिकेट अवश्य होना चाहिए। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

Railway Recruitment 2021: उम्र सीमा

रेलवे ने इन पदों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक इन पदों के लिए अप्‍लाई कर सकते है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाना होगा और अपनी जानकारी के साथ रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इन पदों पर नौकरी पाने के लिए उम्‍मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा नहीं देना होगी बल्कि 10वीं में प्राप्‍त नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्‍ट तैयार की जाएगी। अप्रेंटिसशिप के दौरान मिलने वाले स्‍टाइपेंड समेत अन्‍य सुविधाओं की जानकारी नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।