May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2021। कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहें सैंकड़ो युवाओं के लिए राहत की खबर है। मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने देर रात ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में पहली बार होने जा रही कम्प्यूटर अनुदेशक भर्ती को स्थायी भर्ती करने की सहमति वित्त विभाग से मिल चुकी है। आगामी हफ्ते में भर्ती का सिलेबस जारी कर आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस घोषणा के बाद युवाओं में शीघ्र भर्ती की उम्मीद बंध गई है और वे अब साथियों को तैयारी में जुट जाने की बात कह रहें है।