August 30, 2026
news123

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गाबास स्थित प्रसिद्ध गणेश मंदिर में भगवान गणेश 100 से अधिक वर्षों से विराजित है। मान्यता है कि यहां गणेश की चमत्कारी मूर्ति है जो रिद्धि सिद्धि के साथ है और इनके पूजन से घर परिवार में खुशहाली का वरदान देते है। कस्बे में ये एकमात्र गणेश मंदिर है तथा यहां गणेश की प्रतिमा ने सर्प-जनेऊ धारण किया हुआ है जिससे इसकी मान्यता और अधिक बढ़ जाती है। पुजारी हेमराज पालीवाल ने बताया कि सर्प की जनेऊ का मतलब है यह सिद्धि देने वाले पारिवारिक गणेश है। आज गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया है। अलसुबह से ही कस्बे सहित आस पास के गांवो से भी यहां श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहें है। आज घर घर गणेश स्थापना की जा रही है तथा भजन कीर्तन के आयोजन होंगे। आप भी अपने घर में गणेश स्थापना करें तो पूजन के फोटो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को भेज सकते है तथा चयनित फोटो को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के एकमात्र गणेश मंदिर में फूलों की विशेष सजावट की गई है, कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए फेरी को बंद किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास कन्हैयालाल सोमाणी परिवार ने चांद तारों के बीच विराजित किया गणेशजी को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास कन्हैयालाल सोमाणी परिवार ने चांद तारों के बीच विराजित किया गणेशजी को।