May 20, 2026
evee

बूथ लेवल अधिकारियों का एसआईआर रिफ्रेशर प्रशिक्षण संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण को तीन पारियों में पूरा किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पवन कुमार ने आयोग द्वारा जारी पीपीटी के माध्यम से बीएलओ को घर घर जाकर मतदाताओं को परिगणना पत्र प्रदान करने, मतदाताओं को इस संबंध में पूर्ण जानकारी देने की बात कही। विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार सैनी ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को आयोग द्वारा जारी किए गए नवीन दिशा निर्देशों के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन अधिकारी शुभम शर्माने सभी बीएलओ व सुरपवाइजर को पूर्णनिष्ठा व लग्न के साथ कार्य करने की बात कहते हुए एक भी पात्र मतदाता नहीं छुटे पर ध्यान देने की बात कही। सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेशसिंह चौहान ने सभी बूथ लेवल अधिकारियों को एसआईआर से संबंधित जानकारी दी व उनकी शंकाओं का निवारण किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 का एक दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ।

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी व सरदार पटेल को श्रद्धाजंलि दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शहादत दिवस व देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दोनों के चित्रों पर पुष्पाजंलि अर्पित की और देशहित में दिए गए उनके योगदान को याद किया। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने दोनों का जीवन देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित बताया। सभी ने देश की एकता, भाईचारे व लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा, नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता अंजू पारख, सेवा दल के संभाग प्रभारी विमल भाटी, वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल सोमानी, हीरालाल जाट, सीताराम बाना, मनोज पारख, राजेश मंडा, राकेश सिद्ध, सुभाष गोदारा, यश पारख मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस ने पार्टी के दिवंगत नेताओं व उनके योगदान को याद किया।

संवाद कौशल व बैंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन, राज सर ने दी जानकारियां। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर के राउमावि में व्यावसायिक शिक्षा के तहत कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को संवाद कौशल और बैंकिंग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षाविद राज सर ने विद्यार्थियों को अच्छे संवाद के आत्मविश्वास को जरूरी घटक बताया और विषय की पूरी जानकारी होने की बात कही। उन्होंने आत्मविश्वास विकसित करने के लिए निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच, और सही बॉडी लैंग्वेज का महत्व बताया। राज सर ने बैंकिंग के लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चालू खाता और बचत खाता जैसी बैंकिंग की बुनियादी जानकारियां भी दी। विद्यालय प्रभारी किशोरसिंह व व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी गोवर्धन, प्रशिक्षक ऋतु पारीक ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने राज सर का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर के राउमावि में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को कार्यशाला में राज सर ने दी विभिन्न जानकारियां।

लिखमादेसर के राउमावि में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लिखमादेसर में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्सव प्रभारी व प्राध्यापक भगवती पारीक ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल व इंदिरा गांधी के चित्र पर माला अर्पित कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर रामरतन व.अ. विज्ञान ने सरदार पटेल व इंदिरा गांधी के जीवन पर अपने विचार रखते हुए जयंती व उत्सवों से प्रेरणा ग्रहण करने की बात कही। वहीं जीवणराम व.अ. अंग्रेजी ने एकता दिवस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कविता की प्रस्तुति दी। विद्यालय की राधिका, ज्योति, जशोदा, निकिता, दिव्या, जितेन्द्र, रोहित, मधु, पूजा, पुष्पा, निरमा व अनिता आदि ने कविता, प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। अन्त में समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ समापन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर के राउमावि में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली गई।

उदरासर के राउमावि में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर में वैद्य मघाराम राउमावि में शुक्रवार को मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। संस्थाप्रधान ने सरदार पटेल के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय एकीकरण में उनके महत्व के बारे में बताया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी याद किया गया। अभिभावकों ने बच्चों की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कृष्ण भोग में हवला व सब्जी पुरी का भोजन सभी विद्यार्थियों को करवाया गया। इस दौरान शाला का स्टाफ सक्रिय रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उदरासर के राउमावि में विद्यार्थियों को कृष्ण भोग में हलवा व सब्जी पुरी का भोजन करवाया गया।