






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जुलाई 2025। रविवार को शिक्षा नगरी कोटा में गोस्वामी दशनाम समाज का विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन संपन्न हुआ। महंत प्रतापपुरी जी महाराज व चोहटन मठ के महंत जगदीशपुरी जी महाराज के सान्निध्य में प्रेदश भर से गोस्वामी समाजबंधु समारोह में शामिल हुए। यहां समाज 10वीं, 12वीं, उच्च शिक्षण व सरकारी नौकरी में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ महेशगिरी ने पूरे प्रदेश भर में समाज को एकजुट करने व एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक होकर समाज विकास के सहयोगी बनने का आह्वान किया। ओबीसी मोर्चा बीकानेर के देहात जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी द्वारा समाज हित में किए जा रहें विशेष प्रयास व सहयोग के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। संतों ने उन्हें आशीर्वाद दिया और सदैव समाज हित में सेवाएं देने की प्रेरणा दी। विनोदगिरी ने समाज की युवा शक्ति को शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए समाज की उन्नति के लिए विचार करने व समय देने की बात कही। विनोदगिरी ने राष्ट्रीय नेतृत्व व संतो का आभार जताया। उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग समारोह में शामिल हुए।




