May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजार में घर के काम से आई एक महिला ने जहर खा लिया। परिजनों ने पहले श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय एवं बाद में बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में उपचार करवाया। जहां पर रविवार सुबह 7.30 बजे महिला की दौराने इलाज मृत्यु हो गई। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि बिग्गाबास रामसरा निवासी मनोज गवारिया की 28 वर्षीय पत्नी भंवरीदेवी गत 27 नवम्बर शुक्रवार को गांव से श्रीडूंगरगढ़ आई थी। जहां उसने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर लिया था। विवाहिता का विवाह 9 वर्ष पूर्व हुआ था और विवाहिता की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है। पुलिस बीकानेर पहुंची एवं महिला चिकित्सक को शामिल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करवाया गया। इस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवा शव अंतिम संस्कार के लिए उसके पति को सुपुर्द किया गया। इस संबध में मृत विवाहिता के खाजूवाला निवासी पिता धन्नाराम ने रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस महिला द्वारा संदिग्ध अवस्था में जहर खाने के कारण मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए मर्ग की व मामले की जांच थानाधिकारी स्वयं करेगें।