






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसंबर 2024। सत्ताधारी पार्टी ने फिर से डीएलसी दरों में इजाफा कर दिया है जो किसानों व आमजन के लिए मुश्किलें खड़ी कर देगा। सरकार तुरंत इसे कम कर किसान वर्ग व आमजन को राहत देवें। ये बात श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेसी नेता श्रीराम भादू ने जिला कलेक्टर को पत्र देकर डीएलसी दरें कम करने की मांग करते हुए कही। भादू ने बताया कि किसान परिवार के सदस्यों व महिलाओं के नाम से कृषि भूमि विभाजित करवा रहे थे वे अब नहीं करवा पाएंगे। इससे किसानों को केसीसी आदि में कम ब्याज का लाभ नहीं मिल पाएगा इससे किसानों पर कर्ज का भार बढ़ेगा। वहीं अत्यधिक बढ़ाई गई डीएलसी दरों के चलते पंजीयन भी कम होंगे जिससे बढ़े हुए डीएलसी रेट से सरकार लाभ के स्थान पर राजस्व में क्षति ही होगी। भादू ने कहा कि प्रोपट्री का कार्य करने वाले लोग इकरारनामा का ज्यादा से ज्यादा सहारा लेगें जिससे भी सरकार को राजस्व कम प्राप्त होगा। भादू ने विरोध जताते हुए इसे शीघ्र कम किए जाने की मांग की है।



