






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2025। बीदासर रोड पर रेल विभाग की एक कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। रीड़ी व धर्मास के बीच डीआर पब्लिक स्कूल के निकट अचानक तेज धमाके के साथ गाड़ी पलटी तो स्कूल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शी नरेन्द्र जाखड़ ने बताया कि गाड़ी में से सवारों को निकाला गया व गाड़ी को सीधा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कैंपर में रेल की बैटरियां भरी थी और ये सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। गाड़ी में तीन सवारों में एक चालक चोटिल हुआ तथा शेष दोनों सवार सुरक्षित है।






