






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2025। सरदारशहर रोड पर स्थित आड़सर पुरोहितान का टोल लगातार विवादों के घेरे में रहता है। बीती रात यहां कार्यरत टोल कर्मी आपस में भिड़ गए। एक कार्मिक ने थाने पहुंच कर दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सिरसा हिसार निवासी 30 वर्षीय अभयराम पुत्र पृथ्वीसिंह मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह इस टोल पर कार्यरत है। रविवार को करीब 10 बजे वह खाना खा रहा था तभी उसके मुनीम धनराज सिंह ने आकर उसके कम्प्यूटर से डिटेल निकालने की बात कही। उसने खाना खाकर डिटेल निकाल देने की बात कही तो आरोपी गुस्से से तैश में आ गया और उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। जिससे उसकी आंख व गले पर गहरी चोट आई है। परिवादी ने बताया कि साथी कर्मचारियों ने उसे छुड़वाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व इसकी जांच सीओ लूणकरणसर नरेन्द्र कुमार करेंगे।



