May 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2024। हाथ का कोई हुनर हाथ में हो तो युवा अपने स्वयं के रोजगार के साथ जीवन में सम्मानजनक कार्य कर सकते है। वहीं रेलवे, बिजली विभाग, जलदाय विभाग सहित अनेक कंपनियों में रोजगार के अवसर मिल सकते है। ये विकल्प मिल सकते है जब आईटीआई की शिक्षा पूरी कर लेवें। बता देवें सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए तिथि बढ़ाते हुए इस वर्ष का एक ओर अंतिम अवसर प्रवेश के लिए दिया है। सरदारशहर रोड पर स्थित रमन आईटीआई कॉलेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि सत्र 2024-25/26 के लिए आईटीआई रोजगारन्मुख शिक्षा में प्रवेश के लिए युवा अब 25 अक्टूबर 2024 की रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है। घिंटाला ने बताया कि छात्र आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि की फोटो के साथ संबंधीत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वयं प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक है। घिंटाला ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों से कोई प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा। आईटीआई के दो वर्षीय पाठ्यक्रम के साथ प्रशिक्षणार्थी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं तथा बारहवीं उत्तीर्ण समकक्ष माने जाने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि आईटीआई के बाद रोजगार के खासे अवसर हाथ आते हैं जिसमें विद्यार्थी बेरोजगारों की लिस्ट में शामिल हुए बिना स्वयं का रोजगार भी अपना सकते है। आईटीआई में पिछड़े वर्ग के लिए छात्रवृत्ति भी उपलब्ध है।