May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2024। पति सहित सास ससुर व अपनी ममेरी बहन पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए एक विवाहिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। परसनेऊ निवासी हाल निवासी कालूबास श्रीडूंगरगढ़ में बुधाराम नायक की पुत्री सोना ने थाने पहुंच कर रतनगढ़ निवासी अपने पति गणपतराम, ससुर धन्नाराम, सास तीजूदेवी, ममेरी बहन के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब 6 साल पहले गणपतराम से हुआ। तभी से आरोपी कम दहेज की बात पर ताने मारते हुए प्रताड़ित करते हुए मारपीट करने लगे। ममेरी बहन पर उकसाने का आरोप लगाते हुए उसने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले आरोपियों ने एकराय होकर उसे नन्हीं सी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। भाई व परिवारजनों ने पंच पंचायती की परंतु आरोपी नहीं माने। 25 अगस्त 2024 को आरोपी उसके पीहर के घर आए और दहेज की मांग को पूरा नहीं करने पर घर नहीं बसाने व गणपतराम का दूसरा विवाह उसकी ममेरी बहन से करवा देने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मलकीतसिंह को सौंप दी है।