






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2022। दीपावली, अमावस्या व ग्रहण के मेल पर नागरिकों ने खूब दान पुण्य किया। कपड़े, अनाज, रुपए का दान देकर परम्पराओं का निर्वहन किया वहीं गौशालाओं में दान पुण्य किया।
शेरुणा में गौवंश को 75 मन लापसी खिलाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव शेरुणा में माताजी मंदिर में 75 मन लापसी बनाई गई व श्री कृष्णा गौशाला, भोपालाराम में गौवंश को खिलाई गयी। इस दौरान ओमप्रकाश सारस्वत, बलबीर सिंह, श्रवण राम साईं, बाबूराम गोदारा, शंकर, बाबूलाल सोनी, बाबूलाल सोनी, नानूराम गोदारा, बाबूलाल शर्मा व अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।
कोटासर में श्रद्धालुओं ने दी सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री करनी गौसेवा समिति गौशाला में गौवंश के लिए लापसी का भंडारा किया गया। गौशाला में दुलचासर के श्रीमुंदल माता प्रतिष्ठान व पुरखाराम सुथार, भंवरलाल जोशी,प्रह्लाद सुथार, रामलाल सुथार, शिवरतन सोमानी, भागीरथमल ओझा, पेमाराम महिया, खेराजराम महिया, भेरूदान सुथार, शिवरतन सोमानी, लक्ष्मण सोनी ने गौवंश के लिए राशि सहयोग दिया है। गौशाला में पूनमचंद मूंदड़ा, राजेश कुमार मूंदड़ा, कमल कुमार मूंदड़ा, टिंकू कुमार मूंदड़ा, रामावतार मूंदड़ा, श्रीराम सोनी, किशन सिंह परिहार दुलचासर के उपस्थिति रहें व सेवा दी। समिति के हरि सिंह, मोहन सिंह ने सभी का आभार जताया।





