May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-11 at 20.15.43

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2024। अपनी बहन को फोन कर कहा कि ये मेरा आखिरी फोन है, और उसके बाद सरकारी स्कूल का मास्टर लापता हो गया। बहन ने उसे तलाश करने के प्रयास किए और थक हार कर थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। 40 वर्षीय सरोज पत्नी रामफल जाट निवासी सरदारपुरा, चूरू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई विनोद कुमार पुत्र नानकसिंह जाट निवासी ढाणी भाकरान, भिवानी, हरियाणा, श्रीडूंगरगढ़ के गांव बिग्गा में सरकारी स्कूल में शिक्षक है। विनोद श्रीडूंगरगढ़ में कमरा लेकर अकेला रहता है और बिग्गा आना जाना करता है। परिवादिया ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे उसके भाई ने उसे फोन किया तो वह घबराया हुआ था और उसने कहा यह मेरा आखिरी फोन है। उसके बाद फोन कट गया और उसके बाद उससे बात नहीं हुई है। मंगलवार को ही परिवादिया अपने भाई के स्कूल पहुंच गई तो उसे जानकारी मिली वह 11 बजे तक स्कूल में था उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला है। उसके आस पड़ोस वालों को भी कुछ पता नहीं है। उसने पुलिस से भाई को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।