






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2023। राकेश हो या शिव, प्रकाश हो या पुनीत एक ऊर्जा और विश्वास के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटें है। एक माह से ये युवा श्रीडूंगरगढ़ के तेजा मंदिर धर्मशाला में सरकारी नौकरी में चयनित कार्मिकों के निर्देशन में नि:शुल्क तैयारी कर रहें है जिससे ये प्रसन्न होने के साथ ही संतुष्ट भी है। जी हाँ ये बड़ी व नई पहल हमारे शहर में कुछ उत्साही युवाओं द्वारा की गई है। जिसमें इन विद्यार्थियों की तैयारी पर ध्यान देने के साथ ही इनके लिए दो कार्मिकों की नियुक्ति भी इन सरकारी नौकरी में सेवारत युवाओं द्वारा खर्च वहन कर की जा रही है।
पढें पूरी खबर, क्षेत्र के प्रति विद्यार्थी तक जरूर पहुंचाए…
क्षेत्र में गत दो तीन वर्षों से सरकारी नौकरियों की तैयारी का अच्छा माहौल बना है जिससे सैंकड़ो विद्यार्थी तैयारी करने में जुटें हुए है। क्षेत्र के अनेक युवाओं ने नौकरियों में सलेक्शन भी हासिल किए है। कुछ जिम्मेदार युवाओं ने क्षेत्र में एक नई और बड़ी पहल करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए नि:शुल्क कक्षाएं देकर विद्यार्थियों को सही दिशा देने की ठानी है। इन उत्साही सरकारी कार्मिकों ने तेजा मंदिर धर्मशाला में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तैयारी प्रारंभ करवा दी है। यहां पूरे उपखंड से विद्यार्थी विषय विशेषज्ञों के दिशा निर्देश में तैयारी कर सकते है तथा बेल्ट सर्विस के लिए फिजिकल की तैयारी कोच रेवन्त चोटिया द्वारा करवाई जा रही है। क्षेत्र के प्रतिभावान व जरूरतमंद छात्रों के लिए ये कक्षाएं बड़ा वरदान साबिता होगी। यहां आ रहें विद्यर्थियों ने टाइम्स को बताया कि सरकारी नौकरी में सलेक्ट शिक्षकों से पढ़ने का अवसर उन्हें तैयारी करने का जोश व सलेक्शन का आत्मविश्वास भी दे रहा है। यहां प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 9784349206 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते है।




