






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 मई 2023। खबरों की एक्सप्रेस में आज एक खबर महंगाई राहत शिविर में पहुंचे कांग्रेसी नेता की है और दूसरी खबर छात्र संगठन SFI के युवाओं के दिल्ली पहुंच कर पहलवानों के धरने का समर्थन करने की है। आप भी पढें दोनों खबरें विस्तार से व देखें सभी फोटो।
शिविर निरीक्षण कर गारंटी कार्ड बांटे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा बास के राजकीय डागा स्कूल में आयोजित शिविर में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पहुंच कर शिविर निरीक्षण किया। गोदारा ने यहां आए आमजन को गारंटी कार्ड वितरित किए व गहलोत सरकार की योजनाओं से जुड़कर लाभ लेने की बात कही। गोदारा ने अधिकारियों को सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरे प्रयास करने के निर्देश दिए। मीडिया प्रभारी राजेश मण्डा ने बताया इस दौरान प्रकाश दुसाद, मूलचंद स्वामी, कालूराम बाना सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

दिल्ली पहुंच कर धरने का समर्थन किया SFI ने, शामिल हुए ये युवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जंतर मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का समर्थन करने व केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने श्रीडूंगरगढ़ से छात्र संगठन एसएफआई के छात्र नेता दिल्ली पहुंचे। प्रदर्शन में भाग लेने तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा, कैलाश मेघवाल व भौमिक आचार्य रविवार को दिल्ली गए। टाडा ने बताया कि वहां सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए महिला खिलाड़ियों को न्याय देने की मांग की।




