






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मई 2024। रीड़ी में बंद हुई सरकारी खरीद आज पुन: प्रारंभ हो गई है। किसान तुलवाई के लिए माल लेकर पहुंच गए है। व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने बताया कि खरीद शुरू हो गई है और कुछ ही देर में टोकन ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। नैण सहित भाजपा नेता हेमनाथ जाखड़ व किसानों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया। बता देवें सारस्वत ने किसानों की मांग पर संज्ञान लेते हुए राजफैड के उच्चाधिकारियों को रीडी में एमएसपी खरीद केंद्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आईडी 2020 से चालू थी, जिसे बंद करने पर उसे पुनः चालू करवाने की बात कही। जिस पर राजफैड ने रीडी खरीद केंद्र की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आईडी को पुनः चालू कर दिया है। यहां रामकरण जाखड़, हेमनाथ सिद्ध, खिंयानाथ सिद्ध, सांवरमल जाखड़ ने अपनी सरसों की तुलवाई है।





