






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसंबर 2021। बिजली बिलों में कृषि उपभोक्ताओं की बकाया राशि में 100 प्रतिशत एवं घरेलू उपभोक्ताओं की बकाया राशि में 50 प्रतिशत छूट योजना की अवधि को सरकार आगे बढाएं। ये मांग आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी को पत्र लिख कर विधायक गिरधारीलाल महिया ने की है। महिया ने घरेलू उपभोक्ताओं को भी शत प्रतिशत छूट देने की मांग की है। विधायक ने पत्र में कहा कि छूट योजना की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर 2021 शुक्रवार को था किन्तु फसल कटाई में व्यस्तता के कारण किसानों की फसलों का पूर्ण रूप से बेचान नहीं हुआ है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में किसान बिजली बिलों का भुगतान नहीं करवा पाए है। अब किसान फसलें निकालने के बाद बाजार में अपनी फसल बेचकर बिजली बिलों का भुगतान करेंगे। इसलिए बिजली बिलों में एलपीएस पेनल्टी में छूट योजना की तिथि 17 दिसम्बर 2021 से बढ़ा कर 31 मई 2022 तक की जावें। ताकि समस्त किसान इस योजना का लाभ उठा सकें।



