August 30, 2026
corona 012

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। राजस्थान में उदयपुर, जयपुर, जोधपुर सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में भयावह बढ़ोतरी से चिंतित सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। अब विवाह समारोह या निजी आयोजनों में आमंत्रित अतिथि 50 से अधिक नहीं होंगे। सरकार ने निर्देश दिए है कि विवाह में बैंड बाजा वादकों को 50 की संख्या से अलग रखा गया है। विवाह से पूर्व उपखंड अधिकारी को सूचना देनी होगी। समारोहों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा। रैलिंग, डोर हैंडल्स को बार बार सेनेटाइज किए जाए व थर्मल स्केनिग, हेंड वाश के प्रावधान किए जाए। विवाह आयोजनकर्ता द्वारा वीडियो ग्राफी करवाई जाए व उपखंड अधिकारी के मांगने पर दी जाए। किसी मैरिज गार्डन ने उल्लंघन किया तो उन्हें सील कर दिया जाएगा। अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग शामिल हो सकेंगे।