






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रैल 2021। गांव बिग्गा के अम्बेडकर भवन में बाबा साहेब की जयंती समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्यों की घोषणाएं की। अतिथियों ने बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित की और मुख्य अतिथि विधायक गिरधारी लाल महिया ने भवन में 2 कमरे बनवाने की घोषणा की। समारोह के विशिष्ट अतिथि जसवीर सारण ने अम्बेडकर भवन व सामुदायिक भवन में टीन शेड व शौचालय निर्माण करवाने की घोषणा की। पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश सारण ने अपनी आय से पुराने भवन को ऊंचा उठाने की घोषणा की। विधायक महिया ने बाबा साहब के जीवन के प्रेरक प्रसंग ग्रामीणों को सुनाए व महिया ने नए कृषि कानूनों को काले कानून बताते हुए इन कानूनों पर चर्चा की। सरपंच जसवीर सारण ने बाबा साहब के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता ज्ञानाराम छापरिया ने की व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उपसरपंच हंसराज मेघवाल, ताजाराम, अमराराम छापरिया, सोहनराम, तोलाराम, नानूराम, गोपाल, जगदीश, भंवरलाल, राजुराम, किशनाराम, मनफूल, इमीचंद, राजुराम(कृषि पर्यवेक्षक), मदन चिनिया, ईशवरराम, बलवीर बिग्गा,अमराराम बारूपाल अंकित भाटी थानाराम, राजेन्द्र आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन हनुमानाराम पड़िहार ने किया।




