May 20, 2026
0000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अप्रैल 2026। बुधवार को उपखंड की पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ अभियान के तहत रथ पहुंचा। इस रथ के साथ चल रही सांस्कृतिक मंडली ने सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।
रथ बुधवार को ग्राम पंचायत सेरूणा, दुलचासर, देराजसर, राजेडू और बापेऊ में पहुंचा और इन गांवों की आम गुवाड़ में ग्रामीणों व भाजपा समर्थकों ने रथ का स्वागत किया। रथ के साथ कृषि विभाग के सहायक निदेशक रघुवर दयाल सुथार रहें। सुथार ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दल ने सरकारी योजनाओं के पत्रक वितरित किए। इस दौरान कृषि अधिकारी विजयसिंह, महेंद्र प्रताप, अनिल कुमार, पर्यवेक्षक बलवीर भादू, कृषि पर्यवेक्षक मोहनलाल व सुमन कडेला साथ रहें। गांव सेरूणा में सरपंच प्रतिनिधि रणवीरसिंह की अगुवाई में रथ का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल रहें।