May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-11-18 at 09.58.57

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। चुनाव के लिए मतदान में अंतिम सात दिन शेष बचे है एवं इन सात दिनों में अधिकाधिक प्रचार की होड़ में क्षेत्र के नेता जुटे हुए है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेगें एवं दोपहर 3 बजे मातृ सम्मेलन में भाग लेगें। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा 14 सभाएं करेंगी, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा 17 गांवों में, माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया 9 गांवों में एवं रालोपा प्रत्याशी विवेक माचरा 12 गांवों में जनसम्पर्क सभाएं करेगें। पढ़ें सभी प्रत्याशियों के आज के कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

3 बजे होगा मातृ सम्मेलन, सारस्वत रखेगें अपनी बात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ शहर में ही रहेगें। सारस्वत कार्यकर्ताओं से मुलाकात के साथ साथ दोपहर 3 बजे आडसर बास स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित मातृ सम्मेलन में भाग लेगें एवं शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से सम्मेंलन में शामिल हुई मातृशक्ति के समक्ष महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार रखेगें। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां भाग लेगीं एवं राजनैतिक चेतना का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी बात रखेगीं।

प्रीति शर्मा दस गांवों में और शहर में चार जगहों पर करेगी सभाएं, जानें कहां कब।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा शनिवार को क्षेत्र के 10 गांवों में पहुंचेगी एवं श्रीडूंगरगढ़ शहर में भी 4 जगहों पर सभाएं आयोजित करेगीं। शर्मा शनिवार सुबह 11 बजे केऊ पुरानी, 11.30 बजे केऊ नई, 11.45 बजे जाखासर नया, 12.15 बजे जाखासर पुराना, 1 बजे रानासर, 1.30 बजे सोनियासर गोदारान, 2 बजे सोनियासर खारिया, 2.30 बजे सोनियासर मीठियां व ऊंचाईड़ा, 3 बजे कुनपालसर, 3.30 बजे बरजांगसर में जनसभा करेगीं। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ पहुंच कर शाम 6.30 बजे कालूबास में सोनी कुंआ टाड़ा में, 7.15 बजे दधीमथी माता मंदिर, हरिराम जी मंदिर के पास, शाम 7.45 बजे वार्ड 29 में पानी की टंकी के पास हनुमान मंदिर में और रात 8.15 बजे आडसर बास के श्रीराम भवन में जनसभाएं आयोजित करेंगी। इन सभाओं के दौरान पूर्व विधायक किशनाराम नाई, समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां, पार्षद सोहनलाल ओझा, पूर्व पार्षद आशीष जाड़ीवाल सहित कई नेता साथ रहेगें एवं प्रीति शर्मा के लिए वोट मांगेगें।

गिरधारी महिया के पैृतक गांवों सहित 9 गांवों में करेगें जनसम्पर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया शनिवार को अपनी जनआर्शीवाद यात्रा सुबह 9.30 बजे गांव नारसीसर से शुरू करेगें। इसके बाद गांव शेरूणा में 10.30 बजे, गांव झंझेऊ में 11.30 बजे, जोधासर में 12 बजे अपनी सभाएं आयोजित करेगें। इसके बाद अपने पैतृक गांवों की और रूख करेगें एवं गांव दुलचासर में 1 बजे, टेऊ में 2 बजे, सूडसर में 2.30 बजे, गोपालसर में 3 बजे व देराजसर में 3.30 बजे जनसम्पर्क सभाएं आयोजित करेगें। इस दौरान महिया सर्मथकों का काफिला भी साथ रहेगा व किसान नेता किसान हितों की रक्षा के लिए वोट मांगेगें।

गोदारा की 17 गांवों में जनसभाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। कांग्रेस प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा शनिवार को सुबह 9 बजे नौसरिया, 9.30 बजे मिंगसरिया, 10 बजे धनेरू, 10.30 बजे बाडेला, 11.30 बजे बरजांगसर, 12 बजे सोनियासर मीठिया, ऊंचाईडा, 12.30 बजे सोनियासर गोदारान, 1 बजे सोनियासर गोदारान, गोगलियान, 1.30 बजे बापेऊ, 2 बजे राजेडू, 2.30 बजे लिखमीसर दिखणादा, 3 बजे लिखमीसर उतरादा, 3.30 बजे सांवतसर, 4.30 बजे सूडसर, 5 बजे टेऊ, 5.30 बजे दुलचासर, 6 बजे गोपालसर में अपनी जनसभाएं आयोजित करेगें। इस दौरान कांग्रेस के सभी नेता भी एकजुट होकर गहलोत सरकार रीपीट करवाने का आह्वान जनता से करेगें।

माचरा इन 12 गांवों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवम्बर 2023। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी व आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के प्रत्याशी विवेक माचरा शनिवार को सुबह 9.30 बजे गांव नारसीसर से अपना जनसम्पर्क शुरू करेगें। नारसीसर के बाद गांव शेरूणा में 10.15 बजे, झंझेऊ में 11 बजे, जोधासर में 11.45 बजे, लखासर में 12.30 बजे, समंदसर में 1.15 बजे, हेमासर में 2 बजे, बेनीसर में 2.45 बजे, भोजास में 3.30 बजे, दुसारणा में 4.15 बजे, कोटासर में 5 बजे एवं सांवतसर में 6.15 बजे अपनी सभा करेगें।