






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। गांव ठुकरियासर में श्रीसरस महाराज मंदिर में 22 व 23 फरवरी को भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटें ग्रामीणों के उत्साह वर्धन के लिए क्षेत्र के भजन गायक मुकेश सेवग ने “सरसजी महाराज थाने मनावा राजऋषि” भजन रिलिज किया है। भजन में बिग्गा के मुकसा व जयराम सहित गोस्वामी स्टूडियो का योगदान रहा। बिग्गा निवासी बृजलाल सारस्वत भजन के निर्माता है तथा इन सभी का आभार सरस सेना ठुकरियासर ने व्यक्त किया। भजन को क्षेत्र वासियों का स्नेह मिल रहा है जिससे भजन गायक उत्साह में है। आप भी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें व सरसजी महाराज का गीत सुने।



