May 20, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा 7 फरवरी को पद पर निर्वाचित हुए व मुहूर्त के हिसाब से 13 फरवरी को पदभार ग्रहण किया। 7 फरवरी से लगातार कस्बे में मान मनुवार व स्वागत सम्मान में दिन बीत रहें है और पूरी भाजपा विजय का आंनद ले रही है। वे अपने नए-नए चहेतों से जो अभी अभी उनके शुभचिंतक बने है से घिरे रहते है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स जनता के बीच जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनता के बीच अब चर्चा ये है कि भाजपा इस बार विकास करवा पाएगी या नहीं। बता देवें पालिका गठन से लेकर अब तक भाजपा के पास ही बोर्ड रहा है और इस बार भाजपा का कार्यकाल चुनौती पूर्ण रहने की चर्चाऐं भी चुनाव पूर्व से है। भ्रष्टाचार में जो नाम पालिका ने पिछले कार्यकाल में कमाया उसका इल्जाम भले ही दोनों बड़ी पार्टियों के माथे पर लगा कलंक हो परन्तु अब जनता विकास की राह देख रही है। आयोजित सम्मान समारोहों में हो रहे खर्चों की वसूली भी कैसे होगी इस पर भी चर्चाएं चाय की थड़ियों पर प्रारंभ हो गई है। अध्यक्ष जी से निवेदन है कि सफाई व्यवस्था से बेहाल जनता शहर में एक सफाई सिस्टम के डवलप होने की राह देख रही है। अगर स्वागत सम्मान से फुरसत मिले तो अब काम पर ध्यान दिया जाए जिससे शहर में बेहतरी का कोई कार्य हो सकें। नागरिकों के साथ ने उन्हें ये मुकाम तो दे दिया है पर प्रथम व्यक्ति जिम्मेदारी अब कठिन डगर भी है। नगरपालिका की अफसरशाही के रवैये से भी क्षेत्र की जनता वाकिफ है और सरकारी जवाईयों से कार्य करवाना भी तलवार की धार पर चलने जैसा ही है। अध्यक्ष मजबूत छवी के साथ जनता के प्रतिनिधि बन कर इस शहर के विकास के लिए आगे आएं तो कस्बे की जनता को राहत मिल सकें। कस्बे में सफाई व बिजली व्यवस्था तुरंत ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। शहर के वार्ड 29 में एक भी रोड लाइट जल रही है और पूरा वार्ड पूर्णतया अंधेरे के आगोश में रहता है। नागरिकों का कहना है कि कोई दुघर्टना या अनहोनी हो जाए तो यहां कोई नजर ही ना आएं। वार्ड के रमेश भोजक ने बताया कि यहां रास्ते से आने जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वार्ड 38 में जगदीश तावणियां ने बताया कि रेवंतराम माली के घर के पास रोड लाईट कई महीनों से बंद पड़ी है। शहर में कई वार्डों में कचरा संग्रहण वाहन के नहीं आने के साथ ही वार्ड 1 में कचरे का टेंपो लगाया ही नहीं गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 29 में एक भी रोड लाइट नहीं जल रही है। (फ़ोटो- रमेश भोजक)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड के रास्तों से गुजरना भी मुश्किलों का सामना करना ही है।