






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। क्षेत्र के गांव समंदसर में आज श्रीनेतसिंह भोमियाजी महाराज का 15वां विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण की ग्रामीणों ने शानदार तैयारियां की है और यहां प्रसिद्ध कलाकार मुकेश राजस्थानी, पूजा जयपुर, पूजा बिसाऊ सहित नृत्य कलाकार मनीषा व कोमल अपनी प्रस्तुतियां देगी। वहीं गांव आडसर में माताजी मन्दिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली भजनों से भक्ति रस धारा लहराएंगे। मन्दिर कमेटी ने उत्साह के साथ तैयारियां करने में जुटे है। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजनों में भाग लेंगे।



