






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2023। बड़ी खबर बांसवाड़ा से आई है जहां राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता हमारी बेटियों ने जीत ली है। बीकानेर की टीम 17 व 19 वर्षीय में खिलाड़ियों ने अजेय सफर के बाद फाइनल में विजय झंडे गाड़ दिए है। 17 वर्षीय में जयपुर और 19 वर्षीय में बाड़मेर को हराया है। क्षेत्र के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है और टीम को बधाइयां दी जा रही है।
ये है राज्य विजेता के हमारे सितारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीम 17 वर्ष में कप्तान आइना फगेडिया, मोनिका स्वामी (दोनों NDS नाथवाणा) , मोनिका छरंग गुंजन जाखड़ (राउमावि रीड़ी), अनिता ज्याणी (कमला बालाजी शिक्षण संस्थान बाडेला) , विमला सिद्ध (राउमावि आडसर) ,गरिमा गोदारा, सुमन नैण( राउमावि डेलवां), देवकी भूकर ,(भवानी शिक्षण संस्थान बींझासर) , वसुंधरा (राउमावि माणकरासर) , ममता भादू (देराजसर) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं कोच गणेश गोदारा (शा.शि. राउमावि आड़सर), टीम प्रभारी :- अमिता बेनीवाल( राउप्रावि राजपुरा ( बींझासर) ने हौसला बढ़ाया।
19 वर्षीय छात्रा टीम में
आइना( कप्तान), मनीषा, तमन्ना, रामकन्या (राउमावि लखावर ), आरजू गोदारा , पूनम गोदारा (राउमावि मनाफरसर) , नीतू (राउमावि नाथवाना) , आइना भूकर (राउमावि बींझासर) ,माया सिद्ध( राउमावि पूनरासर)सरिता भूंवाल( राउमावि सतलेरा) , बसंती कुलडिया( राउमावि मणकरासर) ममता स्वामी (राउमावि समंदसर) ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। टीम के साथ कोच रामरख बाना, प्रभारी सरोज आर्य, दलाधिपति शशिवकरण लेघा ( प्रधानाचार्य राउमावि लखावर), सह दलाधिपति भगवानाराम गोदारा व संरक्षक गौरीशंकर पारीक शामिल रहें।




