






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को श्रीडूंगरगढ़ आए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के कार्यक्रम किसान महासम्मेलन में तो भले ही क्षेत्र के सभी कांग्रेसी एक जगह नजर आए लेकिन सभी गुटों ने अपनी अलग अलग उपस्थिती लगवाने के लिए पांच जगहों पर अभिनंदन कार्यक्रम किया। सभी कार्यक्रमों में स्वागतकर्ता स्वागत के बाद उनके साथ ही रीड़ी रवाना हो गए एवं इस कारण गांव रीड़ी पहुंचने तक तो डोटासरा का काफीला विशाल आकार में बन गया।

भादू रहे कित्तासर में सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ सीमा में पहुंचने के साथ ही गांव कित्तासर में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अभिनंदन किया गया। यहां पर देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे एवं जिला प्रवेश पर प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। यहां पर क्षेत्र के नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव मूलाराम भादू भी सक्रिय दिखे।

श्रीडूंगरगढ़ में किसान यूनीयन कार्यालय के आगे स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर तहसील कार्यालय के पास स्थित भारतीय किसान युनीयन टिकैत के कार्यालय के सामने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर किसान युनीयन के जिलाध्यक्ष पुनमचंद नैण, मास्टर प्रभूराम बाना आदि ने अभिनंदन किया।
घूमचक्कर पर युवा कांग्रेस ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डोटासरा के घूमचक्कर पर पहुंचने के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोश के साथ अभिनंदन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डोटासरा का अभिनंदन किया।

गांव बाना में बाना रहे सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना सहित बाना सरपंच ओमप्रकाश बाना व ग्रामीणों ने डोटासरा के रीड़ी जाते हुए गांव बाना में अभिनंदन किया। इस मौके पर डोटासरा ने बाना को लगातार सक्रिय रहने को कहा।

वापसी में गोदारा ने पिलाई चाय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वापसी पर करणी हैरीटेज प्रांगण में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा गुट द्वारा स्वागत किया गया एवं डोटासरा सहित नेताओं को चाय पिलाई गई।




