






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2024। पढ़ें रीड़ी में हुए किसान महासम्मेलन की विस्तृत खबर।
इन्होने किया संबोधित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में अथितियों के साथ साथ रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने स्वागत संबोधन दिया। जाखड़ ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के किसानों को मजबूत एवं बहुसंख्यक बताते हुए इस क्षेत्र को कांग्रेस का गढ़ बताया। जाखड़ ने गत तीन चुनावों में जिन कारणों से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा वे भविष्य में नहीं रहने देने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। इनके अलावा कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास कुकणा, विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी राजेन्द्र बापेऊ, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व प्रधान सुरजाराम भूंवाल, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध, विश्वविद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण जाखड़, गांव रीड़ी के ईश्वरनाथ सिद्ध, वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाखड़ आदि ने भी अपना संबोधन दिया।

ये रहे मंचासीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में प्रमुख नेताओं सहित क्षेत्र के अनेक मौजिज लोग मंच पर रहें। इनमें श्रीडूंगरगढ़ के कांग्रेस नेता एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव मूलाराम भादू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य हरिराम बाना, सूडसर ब्लाक अध्यक्ष श्रीराम भादू, पूर्व जिला प्रमुख मेघाराम महिया, पूर्व सरपंच लक्ष्मण खिलेरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नारायणनाथ सिद्ध, कृषि मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, भारतीय किसान संघ टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, जिला परिषद सदस्य हरिराम गोदारा इनके अलावा कांग्रेस के जिला एवं प्रदेश स्तरीय नेता युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर शूरा, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रायसिंह भादू, प्रदेश सचिव रामनिवास कूकणा, पूर्व राज्यमंत्री लक्ष्मण कडवासरा, प्रभारी मनीष मक्कासर, युवा कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष भंवरलाल कूकणा, युवा कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शिवलाल गोदारा, लूणकरणसर पुर्व प्रधान गोविंद गोदारा, सीकर जिलाध्यक्ष सुनीता घिंटाला, लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदनलाल सेवदा, चुरू जिलाध्यक्ष इंद्राज खिचड़, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रेंवतराम पंवार, कामरेड हनुमान, वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाखड़, सामाजिक कार्यकर्ता श्यामसुदंर आर्य, जेठाराम सारण, लक्ष्मणराम जाखड़, रीड़ी गांव के वरिष्ठ ग्रामीण रामचंद्र नैण, पोकरनाथ सिद्ध, रामलालनाथ सिद्ध, हुणताराम जाखड़, किशनाराम तावणियां, तारूराम जाखड़, टेमाराम मेघवाल आदि मंचासीन रहें।

यह रहे मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मास्टर प्रभूराम बाना, सरपंच एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, उदरासर सरपचं किशनाराम गोदारा, इंदपालसर सरपंच भंवरलाल जाखड़, उदरासर पूर्व सरपंच लेखराम गोदारा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संतोष गोदारा, बेनीसर सरपंच प्रतिनिधि बीरबलराम गोदारा, शीशपाल गोदारा उदरासर, जालबसर सरपंच बेगराज लूखा, समंदसर सरपंच इमिलाल गोदारा, बाना सरपंच ओमप्रकाश बाना, बाड़ेला सरपंच हेमाराम खिलेरी, पूर्व सरपंच रामचंद्र सिहाग, पूर्व सरपंच तोलाराम ज्याणी, हाजी अब्दुल रज्जाक, कुनपालसर पूर्व सरपंच डालाराम, पूर्व सरपंच बाड़ेला नेतराम गोदारा, पूनरासर डालूराम, शंकरलाल भुंवाल, धीरदेसर सरपंच रामचंद्र चोटिया, बापेऊ सरपंच ज्ञानाराम ज्याणी, कल्याणसर पुराना सरपंच राकेश, मलकीसर से सोहनलाल मान, कोडाराम भादू, मूलाराम थोरी, मोड़ाराम तर्ड, बरजांगसर सरपंच रामनारायण नाथ सिद्ध, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, पूनरासर सरपंच माननाथ, मुन्निराम दुसाद, छोगाराम रिंटोड़, राजेरा सरपंच महेन्द्र गोदारा, पूर्व सरपंच रतनसिंह, पूनरासर से औंकारनाथ सिद्ध, केसरदेसर पूर्व सरपंच जगदीश कस्वां, पलाना पूर्व सरपंच रामगोपाल सिहाग, लालमदेसर पूर्व सरपंच सहीराम, पूर्व जिला परिषद सदस्य पूर्णाराम रिंटोड़, कैलाश बादनूं, जिला कृषक मित्र ओमप्रकाश कस्वां, लालासर सरपंच तोलाराम महरिया, भारतीय किसान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष किशनाराम सिद्धु, गंगासिंह विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्रवण राम जाखड़, डूंगर कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा, मोहनलाल जाखड़ रामसरा, दीपाराम केडली, पूर्व सरपंच केसरदेसर जाटान जगदीश कस्वां, पूर्व सरपंच लालमदेसर सहीराम सारण, रामप्रकाश घिंटाला, शिवदानाराम मेघवाल, चंद्राराम आर्य, सुगनाराम राजेडू, लूहारा सरपचं नरेन्द्र बेनीवाल, खाजूवाला ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वरलाल, मकबूल बलोच, अब्दुल सत्तार, चुन्नीलाल मोटसरा, पंकज सारस्वत, रामकुमार गोदारा, हनुमान डूडी, मुखराम धतरवाल, राष्ट्रीय जाट महासभा के चुरू अध्यक्ष धमेन्द्र कीलका सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
शानदार रही व्यवस्थाएं, खचाखच भरा पांडाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसान सम्मेलन के आयोजन में आयोजक की युवा टीम का शानदार सहयोग रहा। यहां हर किसी ने व्यवस्थाओं की सराहना की। कार्यक्रम में बैठने, पेयजल, चाय कॉफी की व्यवस्थाएं शानदार रही। डोटासरा के पहुंचने में देरी होने पर भोजन पहले ही शुरू कर दिया गया था। जिससे की भोजन पर एक साथ भीड़ नहीं हुई व सभी ने वीर बिग्गाजी का प्रसाद प्राप्त किया। सभी संभागियों को उनकी कुर्सी पर ही पानी की बोलतें पहुंचाई जा रही थी। चार एलईडी से भीड़ में प्रसारण की सुविधा की गई थी। वहीं 190 चालनी का टेंट, कार्यक्रम के लिए 60 गुना 80 का डोम, 120 चालनी के टेंट में भोजन व्यवस्था के लिए सजाए गए। सभी पांडाल पूरी तरह से खचाखच भरे हुए दिखे एवं बड़ी संख्या में लोग मुख्य पांडाल के साथ साथ दर्शक दीर्घा, उदघाटन स्थल, भोजन स्थल, मैदान में, बाहर आदि जगहों पर दिखे।

रीड़ी के खिलाड़ी बने गांव का मान, मंच पर हुआ सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी के खिलाड़ी एवं युवा गांव का मान है एवं उनका सम्मान भी मंच पर किया गया। गांव रीड़ी की नेशनल कब्बड़ी प्लेयर रविना जाखड़, गुजंन जाखड़, मोनिका छंगर, सोनू जाखड़, चेना जाखड़ सहित गत दिनों हुई 17 वर्षीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिला विजेता बनने वाली टीम की बालिका खिलाड़ियों, गत वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का रीड़ी सरपंच गुड्डी देवी जाखड़ ने मंच पर माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया। इस दौरान गांव के युवा एवं इइन खिलाड़ियों के कोच हेतराम का भी सम्मान किया गया।

खेल मैदान में है यह- खेल मैदान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में बनाए गए खेल मैदान स्टेडियम में खो-खो, इंडोर कबड्डी मेट, क्रिकेट, फुटबाल, इंडोर बॉलीवॉल, एथेलेटिक्स ट्रेक के साथ दर्शक दीर्घा, सेल्फी पोंइट, जीव रक्षा केन्द्र आदि का निर्माण किया गया है। इन सब के साथ ही यह स्टेडियम श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सबसे उन्नत खेल मैदान बन गया है। इस निर्माण को देखते हुए एवं गांव में खेल प्रतिभाओं को और अधिक तराशने के लिए इस खेल मैदान को और विकसीत करने का आह्वान अतिथियों ने किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्य सभा सांसद कोटे से 20 लाख रुपए ग्राम पंचायत को दिलवाने की घोषणा भी की है।

टाइम्स पर लाईव प्रसारण पर बना नया रिकॉर्ड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस कार्यक्रम का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा लाईव प्रसारण किया गया था। इस लाईव प्रसारण का अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। कार्यक्रम के लाईव प्रसारण के दौरान एक समय में 2 हजार से अधिक दर्शकों द्वारा एक साथ इस कार्यक्रम को देखा जा रहा था। वहीं कार्यक्रम समापन होने तक दर्शक संख्या 77 हजार पार हो गई। इस प्रसारण को 200 से अधिक बार शेयर किया गया है एवं 12 सौ से अधिक कमेंटस, 34 सौ से अधिक लाईक मिले है। अभी भी यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। टाइम्स के इस प्रसारण ने यह साबित कर दिया है कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का सबसे बड़ा एवं विश्वसनीय डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म केवल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ही है। आप भी यह लाईव एवं आंकड़े नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर देख सकते है। https://www.facebook.com/share/v/jcCej1MXGp9Egk1N/



