August 30, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जून 2025। दादी ने अपने 13 साल के पोते को सब्जी लेने भेजा और किशोर लापता हो गया। दो दिन से किशोर की तलाश में जुटे परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करवा पुलिस से बालक की तलाश करने की गुहार लगाई है। तोलाराम पुत्र तुलछाराम लूहार निवासी खाजूवाला ने पुलिस को बताया कि आड़सर बास में उसके बड़े भाई रामूराम लूहार रहता है। 9 जून को परिवादी की माँ बड़े बेटे से मिलने श्रीडूंगरगढ़ आई व उनके साथ मेरा 13 वर्षीय पुत्र पप्पू भी था। 10 जून की सुबह करीब 10 बजे पप्पू को उसकी दादी ने सब्जी लेने भेजा परंतु किशोर पप्पू घर लौट कर नहीं आया। दादी व किशोर के ताऊ ने उसे चारों तरफ ढूंढने व रिश्तेदारों से पूछताछ कर ढूंढने का प्रयास किया। किशोर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच एएसआई रामावतार को सौंप दी है।