May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के बाडेला गांव के युवाओं ने अपने गांव में “हरियाली जहां- खुशहाली वहां मिशन” का संकल्प लिया। सोमवार को युवाओं ने मुक्तिधाम में पौधरोपण अभियान का प्रारंभ सरपंच हेमाराम खिलेरी व पूर्व सरपंच नेताराम गोदारा के सान्निध्य में किया। युवाओं ने मुक्तिधाम में 50 पौधे लगाए व इस मानसून गांव में करीब दो हजार पौधे लगाने का लक्ष्य युवा मंडली ने रखा है। पर्यावरण प्रेमी बाबुलाल ज्याणी ने बताया कि गांव के सभी सार्वजनिक स्थानों पर पौधरोपण कर उनकी सार संभाल की जिम्मेदारी युवाओं द्वारा पूरी की जाएगी। इस दौरान  दियालाराम खिलेरी, मामराज ज्याणी, पवन जोशी, रामलाल खिलेरी, मुनिराम जोशी, किसनाराम मेघवाल, रामेश्वर सारण, जीवणराम राइका, भागुराम नायक ने पौधे लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच व पूर्व सरपंच के सान्निध्य में युवाओं ने किया पौधरोपण।