May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 132 के.वी. सबस्टेशन ऊपनी में 25 एमवीए पॉवर ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी के कारण उससे सोमवार को बिजली सप्लाई ठप्प हो गयी है। इससे ऊपनी रोही, बापेऊ, राजेडू, कल्याणसर पुराना की रोही से जुड़े कृषि कुओं की सप्लाई बाधित रहेगी। डिस्कॉम के जेईएन राजेश रोशन ने बताया कि यहां एक ओर ट्रांसफार्मर है जिससे सप्लाई दी जाएगी परन्तु 6 घण्टे आपूर्ति पूरी नहीं हो पाएगी। रोशन ने कहा कि 24 घंटे में ट्रांसफार्मर सही करवा दिया जाएगा तब तक सभी किसान विभाग का सहयोग करें।