May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-03-16 at 20.39.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मार्च 2026। 23 मार्च को देश पर अपना सर्वस्व न्यौछयावर करने वाले अमर शहीद भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू का शहादत दिवस है और यह दिन देशभक्तों के लिए देशभक्ति का त्यौंहार है। इस देशभक्ति के त्यौंहार पर सैन्य सेवाओं में चयनित होकर देश के लिए कुछ कर गुजरने का सपना पालने वाले विद्यार्थियों के लिए भारती निकेतन द्वारा विशेष स्कूलिंग के साथ एयरफोर्स, नैवी, एनडीए की तैयारी का गांरटी बैच शुरू किया जा रहा है। भारती निकेतन एज्युहब के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं का सपना तो देश के लिए सैन्य सेवाओं में जाने का लक्ष्य रहता है लेकिन क्षेत्र में उसकी तैयारी की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूलिंग के बाद इसकी तैयारी शुरू करने का मौका मिलता है। ऐसे में क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा सैन्य सेवाओं में अधिकारी वर्ग में चयन करवाने के लिए भारती निकेतन द्वारा यह विशेष बैच शुरू किए जा रहे है। इसमें कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने के साथ ही बच्चों को एयरफोर्स, नैवी एवं एनडीए जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी स्कूलिंग के साथ ही करवाई जाएगी। 23 मार्च को शुरू होने वाले इस बैच में शामिल होने वाले बच्चों को स्कूल शिक्षा के साथ ही उनके लक्ष्य के अनुसार कोचिंग दी जाएगी ताकि बच्चों को अलग अलग स्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। संस्थान द्वारा सत्र 2026-2027 में कक्षा 11वीं में प्रवेश के साथ ही विशेष बैच दिए जा सकेगें। कक्षा 11वीं में विज्ञान वर्ग में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी एनडीए, एयरफोर्स, नैवी, नीट एवं आईआईटी-जेईई की तैयारी कर सकेगें। कृषि वर्ग में प्रवेश लेने वाले जेईटी, आईसीएआर की तैयारी, वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थी सीए फांउडेशन एवं कला वर्ग के विद्यार्थी सीएलएटी आईएएस, आरएएस की तैयारी कर सकेगें। इन बैचों के लिए संस्थान प्रबंधन द्वारा विशेष प्रशिक्षण नीति बनाते हुए उनके सर्वांगीण विकास की योजना बनाई गई है। जिसमें अनुभवी फैकल्टी द्वारा पढ़ाई, एनडीए पेर्टन पर तैयारी, नियमित टेस्ट, डाउट सेशन के साथ साथ पूर्व सेना अधिकारी द्वारा प्रतिदिन फिजिकल ट्रेनिंग, अनुशासन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। भारती निकेतन प्रबंधन ने बताया कि प्रत्येक बैच में केवल 30 विद्यार्थियों की सीमित सीटें रखी गई हैं, ताकि हर विद्यार्थी पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जा सके और उसकी क्षमता के अनुसार मार्गदर्शन मिल सके। इन बैच में प्रवेश लेने के एवं अधिक जानकारी के लिए 9549593112, 7014444381, 8854917965, 8696626052 पर बात की जा सकती है।