May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-07-01 at 22.02.45

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2025। मंगलवार को राज से जुड़ी दो खास खबरें सामने आ रही है। स्थानीय विधायक की सक्रियता से क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के प्रयास भी हो रहे है। पढ़ें राज-काज की दो खबरें एक साथ, एक नजर में।

1- विधायक ने सुनी जनसमस्याएं, शहर सहित गांवों में जनता परेशान, राहत देने के निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्रिय विधायक ताराचंद सारस्वत ने मंगलवार को विधायक सेवाकेन्द्र में जनसुनवाई आयोजित की। इस जनसुनवाई में शहर सहित गांवों से भी बड़ी संख्या में परेशान जनता शामिल हुई एवं विधायक से अपनी समस्याएं समाधान करवाने की मांग की। जनसुनवाई में शहर के विभिन्न मोहल्लों के लोगों सहित गांव धीरदेसर चोटियान, गुंसाईसर बड़ा, जाखासर पुराना, आडसर, ठुकरियासर, कितासर, बाना, ऊपनी, शेरूणा, माणकरासर से भी आमजन पहुंचें एवं बिजली, पानी व अन्य समस्याओं को लेकर फरियाद लगाई। इस पर विधायक ने समस्याआओं को सुना एवं विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एुव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने के निर्देश दिए। विधायक ने सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी सभी पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने के निर्देशा स्थानीय प्रशासन को दिए है।

2- गत बजट में घोषित अटल प्रगति पथ को मिली प्रगति, सानिवि ने दिया सैद्धांतिक सहमति पत्र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य में नई सरकार चुने जाने के बाद गत वर्ष पेश किए गए परिवर्तित बजट 2024-2025 में राज्य भर में अधिक आबादी वाले 20 बड़े गांवों में अटल प्रगति पथ के रूप में 4.5-4.5 करोड़ की लागत से सड़कें बननी थी। अटल प्रगति पथ को धीमे ही सही लेकिन एक साल के बाद प्रगति मिली है एवं मंगलवार को जयपुर में सानिवि द्वारा परिवर्तित बजट 2024-2025 की घोषणा 244 के लिए सैद्धांतिक सहमति पत्र जारी कर दिया है। अब इन सड़कों के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा सकेगी एवं जल्द ही यह सड़कें बनने की उम्मीद है। राज्य भर की 20 सड़कों में से श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी दो सड़कें गांव मोमासर एवं गांव रीड़ी में बनेगी। गांव मोमासर में लाछडसर सड़क से राजकीय चिकित्सालय, राजकीय महाविद्यालय होते हुए भादासर सड़क तक एवं गांव रीड़ी में बस स्टैण्ड़ नम्बर 1 से शनि मंदिर होते हुए बस स्टैण्ड़ नम्बर 3 तक यह अटल प्रगति पथ बनेगा। एक किलोमीटर से तीन किलोमीटर तक लंबी सिमेंट एवं कंक्रीट से बनने वाली यह सीसी सड़कें इन दोनों गांवों के ग्रामीणों को खासी राहत देगी। 7 मीटर चौड़ी, दोनो साईड नालियां एवं पंचायत रखरखाव करे तो स्ट्रीट लाईटों के साथ बनने वाली इन सड़कों की लागत में विभाग द्वारा 4.5 – 4.5 करोड़ का बजट दिया गया है एवं इससे अधिक लागत आने पर इन सड़कों में नरेगा, विधायक कोष, सांसद कोष का पैसा भी लग सकेगा। इन सड़कों का निर्माण होने की दिशा में गति मिलने पर स्थानीय विधायक सहित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचें विधायक के पास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर से गांव तक, समस्याओं का अंबार, विधायक ने दिए समाधान के निर्देश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई करते विधायक ताराचंद सारस्वत।