May 21, 2026
010

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2022। आज क्षेत्र की सुबह से गौशालाओं में खासी रौनक है व श्रद्धालु बड़ी संख्या में गौपूजन के लिए पहुंच रहें है। गोपाल गौशाला के सामने मैदान में मेले के झूले सज गए व खाने पीने की अनेक दुकानें लगाई गई है। मेला प्रारंभ हो गया है व गौशाला प्रांगण में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन में अनेक स्कूलों के छात्र छात्राएं अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। प्रथम, द्वितीय व तृतीय के साथ सांत्वना पुरस्कार दिए जायेंगे। गांव कोटासर की करणी गौ सेवा समिति द्वारा संत सत्यानंद महाराज तथा संत विमर्शानन्द के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन जारी है और भामाशाहो का सम्मान किया जाएगा। वहीं कस्बे की श्री परमार्थ बाल गौशाला समिति में भी गोपाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालु महिलाओं ने गौशाला पहुंच कर किया गौ पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में भगवान कृष्ण का पूजन भी किया गया।