






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव इंदपालसर में एक सरकारी स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही बस से सामने आ रही पिकअप टकरा गई। बस गांव धर्मास के स्कूल से आई थी तथा पिकअप बिग्गाबास रामसरा से धर्मास की ओर जा रही थी। टक्कर से बस व पिकअप दोनों क्षतिग्रस्त हो गई व मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गयी। चालक भी आपस में उलझ गए व बच्चों को दूसरे साधन से घर पहुंचाने पर चर्चा की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस नहीं पहुंची व मौके पर मौजूद प्रवीण, मनोज, सांवरमल ने सूचना व फोटो उपलब्ध करवाई है।







