May 21, 2026
WhatsApp Image 2026-02-12 at 20.21.22

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2026। मुम्बई में एक युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात कर अपने गावं भाग आने वाले एक युवक को गुरूवार को महाराष्ट्र पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़ आकर गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के आडसर बास निवासी 27 वर्षीय युवक डिम्पल दर्जी के खिलाफ गत 21 जनवरी 2026 को ठाणे के नवघर पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के आरोप की एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद युवक गांव आ गया था एवं गुरूवार को महाराष्ट्र पुलिस के एसआई सवचिन कुमार की अगुवाई में मुम्बई से आए पुलिस दल ने उसके घर पर दबीश देकर उसे पकड़ लिया। आरोपी को श्रीडूंगरगढ़ थाने में रखा गया है एवं शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिस्ट वारंट पर लेकर मुम्बई लेकर जाया जाएगा।