May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-11-16 at 14.24.13

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय तीन कांग्रेसी जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में कांग्रेस अभाव प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारियां दी गई है।

पार्टी के मीडिया प्रभारी राजेश मंडा ने बताया कि कांग्रेस अभाव प्रकोष्ठ में डेलवा के सरपंच प्रतिनिधि डालूराम मेघवाल को श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ नगर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पार्षद हीरालाल कूकना तथा सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पंचायत समिति सदस्य भलूराम बिश्नोई को जिम्मेदारी दी गई है। तीनों जनप्रतिनिधियों ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा सहित शीर्ष नेताओं का आभार जताया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ता तीनों को बधाई दे रहें है।