May 20, 2026
poster-1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2023। सेरूणा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में दर्ज एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवादी भवंराराम ने अपने भाई अमराराम के साथ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने मामले की जांच के दौरान पूनरासर निवासी आरोपी जगदीश पुत्र कोडाराम जाट एवं किशनाराम पुत्र भींयाराम जाट को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर लिया है व जांच जारी है।

मेले की रात हुई थी जमकर मारपीट, दो गुटों ने करवाए परस्पर मुकदमे दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत 22 सितंबर 2023 को पूनरासर मेले के दौरान इसी गांव के दो गुट आपस में भिड़ गए थे और दोनो ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामले दर्ज करवाए है। गांव के भंवराराम पुत्र मालाराम जाट ने चंदूराम, रामचंद्र, किसन, श्रवणराम, भागुराम, कोडाराम, जगदीश, हरिराम, तारूराम, राजूराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की रात करीब सवा ग्यारह बजे आरोपियों ने मेरे भाई रमेश और अमराराम व उसकी पत्नी शारदा पर जानलेवा हमला किया। इसी मामले में रामचंद्र पुत्र भींयाराम ने भी अशोक, राजूराम, अमराराम, श्रवण, कानाराम, रमेश, रूपराम, शारदा, संतोष, सोमा, प्रियंका, केसर, पेमा सहित चार पांच के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था।