May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर स्थित एक होटल में चारपाई पर सो रहे व्यक्ति में दुसरे व्यक्ति ने नशे में गाड़ी चलाते हुए ला ठोकी। इस संबध में बाडमेर निवासी रायचंद मेघवाल ने बीदासर निवासी रामनिवास मंडा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रायचंद ने पुलिस को बताया कि वह गत 19 अगस्त की रात करीब 9 बजे हाईवे पर स्थित गोस्वामी होटल पर पहुंचा एवं खाना खाकर वहां चारपाई लगा कर सो गया था। रात करीब 12 बजे आरोपी नशे की हालत में अपनी गाड़ी लेकर आया एवं मेरी साईड में खड़ी गाड़ी एवं चारपाई को टक्कर मार दी व वहां से फरार हो गया। जिससे मेरे हाथ, पैर, सर में गंभीर चोटें आई एवं गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई धर्मपाल करेगें।