






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2024। 21 अगस्त 2024 की इविनंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की दो खास खबरें।
रात्रि चौपाल में मिली नौ परिवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल की अध्यक्षता में क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैसलसर में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में उपखण्डअधिकारी सहित तहसीलदार राजवीरसिंह, बीडीओ मनोज धायल व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रात्रि चौपाल में गांव को गलियों में सड़क के टूटने से हुए गढ्ढों को सही करवाने, पानी का नया ट्यूबवेल और पानी की टंकी बनवाने, रेलवे हाल्ट स्टेशन बनवाने की मांग, गलियों में जमा हुए बारिश के पानी पर मिट्टी डलवाकर भरवाने, गांव में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेरों को उठवाने व सफाई करवाने की मांग, नया जीएसएस बनवाने की मांग, बिजली के 11 केवी लाइन के खंभो को हटवाने आदि के संबंध में कुल 9 परिवाद प्राप्त हुए। उपखण्ड अधिकारी ने प्राप्त परिवादों को संपर्क पोर्टल पर अपलोड करवाने एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

तप से बढ़ेगी आत्मा की तेजस्विता और काया की निरोगीता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तप से आत्मा की तेजस्वीता एवं काया की निरोगीता बढ़ती है। यह बात कही क्षेत्र के गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी संघ प्रभा ने और मौका था धर्मसभा का। बुधवार को धर्मसभा के दौरान साध्वीश्री ने तपस्या का महत्व बताया एवं इस दौरान अठाई तप करने वाली अंकिता सेन का तपाभिनंदन किया। मंगलाचरण महिला मंडल द्वारा किया गया व साध्वी विधि प्रभा भी प्रवचन दिए। विमला देवी गोगड़ ने गीतिका गाई व पुष्पा देवी पटावरी, सरिता देवी संचेती, चारु संचेती, केवलचंद सेन ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशु प्रभा ने किया व जैन सभा, महिला मंडल, अणुव्रत समिति द्वारा अंकिता सेन का साहित्य सम्मान किया गया।




