May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2022। आम रास्ते पर शराब के नशे में आते जाते राहगिरों को परेशान कर उनसे झगड़ा करते दो युवकों को हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने सलाखों के पीछे पहुंचाया। सुरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात तेजा मंदिर के पास बीदासर रोड पर केऊ पुरानी निवासी प्रभुराम व भागीरथ शराब के नशे में उत्पात मचा रहें थे। आने जाने वालों से झगड़ रहें दोनों युवकों से समझाईश की गई परंतु दोनों नहीं माने और उन्हें गिरफ्तार कर थाने पहुंचाया गया।