May 20, 2026
IMG-20260412-WA0052

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर से सट कर गुजर रहे हाइवे जानलेवा हाइवे बन गए है। यहां अभी अभी स्टेट हाइवे पर हुए एक हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सरदारशहर रोड पर तंवर होटल के पास एक मोटरसाइकिल और एक गाड़ी में आमने सामने की टक्कर हो गई। बाइक सवार के हेलमेट नही होने के कारण उसे सर में गम्भीर चोटे आई। युवक को गम्भीर अवस्था मे आपनो गांव सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मानवीय संवेदना को देखते हुए मृतक का नाम प्रकाशित नही किया जा रहा है। घटना के बाद गाड़ी चालक आदर्श विद्या मंदिर के पास अपने गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया है।